Showing posts with label kavita. Show all posts
Showing posts with label kavita. Show all posts

Saturday, March 8, 2008

किस ओर ?

An oddly depressing poem came to my mind yesterday:-

मेरी ऐसी ही कुछ दुविधा में था मन ,
की किस ओर चला हूँ मैं ।
नामवरी में फंसा यह जीवन ,
कब तक यूं जी पाऊंगा मैं ।

मेरे विचलित इस मन में,
तब यह बात थी आनी
कितना भी ऊंचा हो जाए तरु
जीने के लिए उसे चाहिए पानी ।

जब जीवन में लक्ष्य ना हो
तो वो जीवन व्यर्थ है
अगर कुछ चाहिए ही नहीं अभिप्राय को तेरे
तो तेरा अस्तित्व असमर्थ है ।

अपने जीवन के पानी कि तलाश में
निकल पड़ा था मैं व्याकुल
और उस कुम्हलती शाम के बाद
मिला नहीं उत्तर अनुकूल ।

ढूंढना था मुझे वह अमृत
जो मेरे जीवन मैं नहीं था
ढूंढना था वह संतुलन
जो रह के भी नहीं था ।

फिर अचानक उसी ढूंढ में
मिला एक जोगी मेरी राह में
देख कि वह भी था पथ ढूंढता
मैं पहुँचा उसकी निगाह में ।

मेरी समस्या थी कठिन
यह बात समझ गए थे वह
भला ऐसा कोई इंसान होता है
जिसे ना पता क्या चाहता वो ?

मेरी मनस का यह तूफान
धीरे धीरे धधक रहा था
और कहीं छुपा मेरा असली रूप
मंद ही मंद सिसक रहा था ।


जोगी भी परेशान उठा
और कुछ वो भी बोखलाया
फ़िर मुझे एक जगह बिठा
उसने मुझे धैर्य दिलाया ।

पर मन और सागर में
होती है एक चीज़ समान
कोई रोक नहीं पाता दोनों को
होता है उनमें इतना अभिमान ।

उसके लाख समझाने से भी
प्यास मेरी ना बुझती थी
मेरे को हर पल बस
मेरी अपूर्णता दिखती थी ।.


भाग खड़ा में वहाँ से फिर
एक अँधा काला सा प्राणी
अब कोई न जवाब दे पाया मेरा
तब बुरी लगी मुझे सबकी वाणी ।

इसलिए आज भी में कहता हूँ
अपने मन कि गहराई को जानो
दिल में क्या तेरे अनबन,
इनको तुम निस्संन्देह पहचानो ।

जान लो ख़ुद को जानना
ही है सबसे अनमोल वर
और अपनी सरगम पहचानना हि
है पाना वोह बहुमूल्य स्वर

वरन मेरी तरह, कुछ युं ही
हाल
तुम्हारा भी होएगा
और फिर कुछ मेरी तरह तू भी
हंस हंसकर भी रोएगा ।

Thursday, February 28, 2008

Bachpan

Mujhe aaj bhi yaad aati hai; Jab bhi maa mujhe bulati hai; Uski aawaaz mujhko lekar jati hai; Aur bachpan key din ki yaad dilaati hai

Kya mukt hawa ki tareh hum jaatey; School ground mein plane udaatey; Zindagi ujjwal jaise darpan; Aisa anmol hi tha apna bachpan

Phir teacher ki daant khakey hum ; darey dubkey sehmey sey hum; chupchaap apni class mein jaate; aur kuch der mein sab bhool jaatey

phir ghar jaldi pahunchney ki lagti hod; ruktey nahin kisi gali kisi mod; sirf bhaagtey bhaagtey ghar ko jaatey; Aur is meethi jeet ka jashn manaatey

Itna nirmal aur anupam ; Aisa anmol hi tha apna bachpan ;Woh jangli phoolon ki phulwaari;
mano dekh hamko phir muskurayee

Aur phir bhag bhag kar bhusidar pakadna; mano dharti ka safaltam karya karna; Aur gandey naale mein bhi dhoondhtey they akarshan; Aisa Anmol hi tha apna Bachpan

pavitr nirdoshta aaj bhi woh; kahin shayad chipi ho; Par aaj kuch haasil karke bhi; man tript nahin santusht nahin

Maano umar key umdey saagar mein; dab gayi kuch komal koplein; Aur naam kamaney ki is jang meinkahin; Sab dhunndhlaa gaya ab aur nahin

Aur laga sochne phir udaaseen man ;Kya yun anmol tha apna Bachpan ????